बीपी बढ़ने का देसी इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 10:29

हाई बीपी बढ़ा हुआ है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

स्वामी रामदेव के अनुसार हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल करने के लिए रोजाना योग करे। इसके साथ-साथ ये घरेलू उपाय और औषधियों का सेवन भी कर सकते हैं। इनसे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।

भाग-दौड़ भरी लाइफ में हम की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक बीमारी है हाई बीपी। जिससे 8 में से 1 व्यक्ति परेशान हैं। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या को काबू पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन इससे कंट्रोल हो ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपायों के साथ औषधियों का सेवन कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है जब नस की दीवारों पर खून का दबाव बढ़ जाता है। इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर ये रोग खराब लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान जेनेटिक कारण, अधिक नमक सेवन, दिमाग में अधिक बोझ डालने आदि के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हाइपरटेंशन को तुंरत कंट्रोल करेंगे ये शानदार योगासन, जानें 30 मिनट में हाई बीपी कम करने का इंस्टेंट उपचार

हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल करने के लिए रोजाना योग करे। इसके साथ-साथ ये घरेलू उपाय और औषधियों का सेवन भी कर सकते हैं। इनसे आपको तुरंत लाभ मिलेगा।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय

दूध में हल्दी, शिलाजीत और व्यचमनप्राश डालकर पिएं।
अर्जुन की छाल और हद्या अमृता का एक साथ सेवन करने से हाई बीपी में लाभ मिलेगा।
मुक्तावटी सुबह-सुबह खाली पेट और शाम को 2-2 गोली लें।
बादाम रोगन से पैरों के तलवों की मालिश करें। इससे लाभ मिलेगा।
रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पिएं। इसमें आप स्वाद के लिए नींबू और पुदीना भी डाल सकते है।
दिनभर गर्म पानी पिएं। लेकिन अधिक बीपी होने पर इसे पीने से बचे।
मोटापा के कारण अगर आपको हाई बीपी की समस्या हैं तो रोजाना मेदोहर वटी लें।



खीरा, करेला, टमाटर और गिलोय और सदाबाहर और लौकी डालकर जूस बना लें। इससे हाई ब्लड प्रेशर के साथ हाइपरटेंशन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
एसिडिटी के कारण अगर हाई बीपी की समस्या बढ़ गई हैं तो लौकी का जूस पिएं। इसके अलावा तरबूज खाएं और व्हीट ग्रास का जूस पिएं।
किडनी खराब होने के कारण भी कई बार हाई बीपी की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप गोखरू का पानी पिएं। जिससे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाएगे। साथ ही किडनी भी हेल्दी रहेगी।



अगर हाई बीपी के कारण या तनाव के कारण आपको अच्छी तरह से नींद नहीं आ रही है तो सौंफ का पानी पिएं।
जटामासी और सर्पगंधा 2-2 ग्राम ले लें।
आंवला एलोवेरा का जूस रोजाना पिएं।
सप्ताह में एक बार अंकुरित मेथी का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info